जगदलपुर, 20 जुलाई 2023

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 06 परिवारों के वारिसों को 24 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत तहसील बस्तर के ग्राम उलनार निवासी लामो की मृत्यु सांप काटने से पुत्र नकुल को, तहसील भानपुरी के ग्राम गुनपुर निवासी सुबरी की मृत्यु पानी में डूबने से पुत्र रामनाथ को, तहसील दरभा के ग्राम कोलेंग निवासी बोड़ेक की मृत्यु पानी में डूबने से माता चैती को, ग्राम दरभा निवासी मनीष की मृत्यु पानी में डूबने से पिता परदेशी को, तहसील बास्तानार के ग्राम बडेकिलेपाल निवासी सोमड की मृत्यु सांप काटने से पत्नी सुकमती को, ग्राम पालानार निवासी मनीराम की मृत्यु गाज गिरने से पत्नी सन्नी प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि संबंधित वारिसों के बैंक खाते में अंतरण करने की निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *