CG : विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) के युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

काउंसलिंग उपरांत 22 अभ्यर्थियों को जारी हुआ नियुक्ति आदेश

अंबिकापुर, सरगुजा जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने एवं रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत वार्ड ब्वाय एवं वार्ड आया के पदों पर अस्थायी रूप से सेवा लिए जाने हेतु अनुमति प्रदान की गई।

जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में रिक्त स्वीकृत पदों के विरुद्ध भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई। कुल 30 पदों के लिए 97 आवेदन प्राप्त हुए, जिससे युवाओं में रोजगार के प्रति उत्साह स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण एवं वरीयता क्रम के अनुसार काउंसलिंग आयोजित की गई, जिसके उपरांत वार्ड ब्वाय के 09 एवं वार्ड आया के 13 अभ्यर्थियों द्वारा चयनित स्वास्थ्य संस्थानों हेतु आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस पहल से विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) के पात्र एवं योग्य युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है, साथ ही उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी मिला है।

कलेक्टर वसंत ने निर्देशित किया है कि जिले की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अत्यावश्यक एवं सेवा से सीधे जुड़े पदों की पूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बन सकें। जिला प्रशासन द्वारा यह पहल विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

kgnews

Recent Posts

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

हाथी संरक्षण को मिलेगा नया बल, छत्तीसगढ़ में वन अमले को दी गई आधुनिक फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग

सूरजपुर/ रायपुर. प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य…

11 hours ago
कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

कर्मा महोत्सव में बोले उपमुख्यमंत्री अरुण साव, ‘ईमानदारी और मेहनत ही साहू समाज की असली पहचान’

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव किरंदुल में तहसील साहू संघ द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव, नवीन…

12 hours ago
बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी

बीएमएचआरसी में 12 किलो के जटिल ओवरी ट्यूमर की सफल सर्जरी  -बड़ी आंत, पेशाब की…

12 hours ago
डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

डब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने वालों पर कसेगा शिकंजा, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

दंतेवाड़ा. पश्चिम एशिया में उपजे मौजूदा संकट और उससे उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़…

13 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण जारी  मिशन अमृत के…

13 hours ago
नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम

नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसानों को मिल रहे बेहतर परिणाम कम…

13 hours ago