भिलाई। पावर हाउस ओवरब्रिज पर नकाबपोश युवकों ने चलती गाड़ी से एक लाख 70 हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया। कैंप-दो भिलाई निवासी महादेव बाघमारे मसाला व्यापार करते हैं। उन्होंने भट्ठी थाने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी टीवीएस एक्सल से घर लौट रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि बैग गाड़ी के बीच में रखा हुआ था। जैसे ही वह पावर हाउस ओवरब्रिज पर सेक्टर की ओर पहुंचे, काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक दाहिनी ओर से आए और चलती गाड़ी से बैग झपटकर फरार हो गए।

भट्ठी पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है और आरोपितों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। वहीं दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में भी एक चेन स्नेचिंग की घटना हुई। सुबह वाक पर निकली एक महिला के गले से स्कूटी सवार युवक ने सोने की चेन खींच ली, जो करीब ढाई तोले की थी। खींचने के दौरान चेन टूट गई और आरोपित युवक सोना लेकर भाग निकला।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *