छत्तीसगढ़

रायगढ़ : कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर अस्पताल से डिस्चार्ज बच्चों के स्वास्थ्य का फॉलोअप लेने रात में घरों में पहुंची टीम

कलेक्टर सिन्हा देर रात तक लेते रहे बच्चों का हेल्थ अपडेट

रायगढ़, 20 जुलाई 2023

घरघोड़ा में स्कूली बस की दुर्घटना से घायल हुए बच्चों के बेहतर उपचार के लिए हर संभव मदद की जा रही है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने अधिकारियों और डॉक्टर्स को बच्चों के स्वास्थ्य की विशेष मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हुए हैं। दुर्घटना में घायल 5 बच्चों को इलाज के लिए रायगढ़ के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। कलेक्टर सिन्हा ने पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के साथ अस्पतालों का दौरा कर घायलों का हाल चाल जाना और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। शेष 25 बच्चों को घरघोड़ा के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। कलेक्टर सिन्हा ने इन सभी बच्चों के स्वास्थ्य की भी मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी बच्चे को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो तुरंत मेडिकल सहायता मुहैय्या कराने के निर्देश सीएमएचओ और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए थे। जिसके बाद रात में प्रत्येक बच्चे के घर टीम भेजकर उनका कुशलक्षेम पूछा गया। सभी बच्चों की स्थिति सामान्य रही। कलेक्टर सिन्हा भी देर रात तक बच्चों के स्वास्थ्य का अपडेट लेते रहे। बच्चों के पालकों से कहा गया है कि किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल प्रशासन को सूचना दें। कलेक्टर सिन्हा ने हर संभव मदद के निर्देश दिए हुए हैं।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

6 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

6 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

6 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

6 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

6 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

6 hours ago