CG : जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत प्रबंधकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न

महासमुंद , कलेक्टर एवं जिला खनिज न्यास के अध्यक्ष विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास की प्रबंधकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ एवं पदेन सचिव, जिला खनिज संस्थान न्यास हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू एवं सदस्यगण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में छत्तीसगढ़ राजपत्र के अंतर्गत संशोधित छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 (संशोधन 2025) के प्रावधानों के अनुसार प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित क्षेत्रों की अद्यतन सूची तैयार करने पर विस्तृत चर्चा की गई।


बैठक में न्यास की आय-व्यय की स्थिति की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष 2024-25 के लेखा परीक्षण प्रतिवेदन एवं उसके पालन प्रतिवेदन पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही न्यास द्वारा स्वीकृत कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र प्रस्तुत करने तथा अपूर्ण कार्यों की शेष राशि ब्याज सहित न्यास में वापस करने के निर्देश दिए गए। निरस्त किए गए कार्यों से संबंधित राशि की वसूली की प्रक्रिया को भी तेज करने पर सहमति बनी।

इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 के त्रैमासिक प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए वर्ष 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट के अनुमोदन पर चर्चा की गई। कलेक्टर लंगेह ने कहा कि डीएमएफ की राशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता एवं नियमों के अनुरूप खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण करने, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

kgnews

Recent Posts

इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

उज्जैन. इंदौर-उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से…

17 minutes ago
‘मन की बात’ जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

‘मन की बात’ जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय…

27 minutes ago
रायपुर का निरीक्षण करने में स्कूटी से निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर का निरीक्षण करने में स्कूटी से निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लगभग तीन घंटे तक स्कूटी से बिलासपुर शहर का…

42 minutes ago
CG : ’राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बना नन्हीं ज़िंदगियों का सहारा’

CG : ’राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बना नन्हीं ज़िंदगियों का सहारा’

’समय पर पहचान और निःशुल्क उपचार से आरुष को मिली स्वस्थ जीवन की नई मुस्कान’…

46 minutes ago
CG : महापौर एवं सभापति ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद, अभियान का हुआ शुभारंभ

CG : महापौर एवं सभापति ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद, अभियान का हुआ शुभारंभ

पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता जरूरी-महापौर जीवर्धन चौहान 30 जून तक…

49 minutes ago
CG : ’महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वाेच्च प्राथमिकता : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’

CG : ’महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वाेच्च प्राथमिकता : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े’

नारायणपुर में सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, त्वरित सहायता और संवेदनशील सेवाओं के दिए…

57 minutes ago