– स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने अधिक से अधिक संख्या में विशेष योग सत्रों में शामिल होने की अपील
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में आयुष विभाग अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (आयुष) में स्वस्थ जीवनशैली अभियान के तहत प्रतिदिन सुबह 7 बजे से विशेष योग सत्रों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत सुरगी, बघेरा, सुकुलदैहान, मोहन्दी, पदुमतरा, भैंसातरा, मोहारा बोरतलाव, कनेरी, बेलरगोंदी, गैंदाटोला, महरूम, चिरचारीकला, सड़क चिरचारी में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) एवं आयुष योगा एण्ड वेलनेस सेंटर आयुष पॉलीक्लीनिक चिखली राजनांदगांव में विशेष योग सत्रों का आयोजन किया जाएगा।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा ने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को मधुमेह, उच्च रक्तचाप व गैरसंचारी रोगों से बचाव एवं नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। अभियान के तहत आयुष विभाग के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा मंडूकासन, वृक्षासन, भुजंगासन एवं प्राणायाम सहित अन्य विशेष योगाभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिनचर्या में अनियमित जीवनशैली से जनित रोगों की संख्या बढ़ गई है। इसके समाधान के लिए स्वस्थ जीवनशैली को अपना जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से गैर संचारी रोगों से बचाव एवं नियंत्रण तथा स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में विशेष योग सत्रों में शामिल होने की अपील की है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *