राजनांदगांव | चिखली ओवरब्रिज पर एक वाहन में खराबी आने से फिर लंबा जाम लग गया। चिखली से महावीर चौकी की दिशा में आने वाले चार पहिया वाहन में बुधवार सुबह 11 से 12 बजे के बीच खराबी आ गई। दूसरे वाहन जल्दी निकलने के चक्कर में रांग साइड प्रवेश कर गए और जाम लग गया।

इस समय बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज और कामकाज पर जाने वालों को समस्या का सामना करना पड़ा। दूसरे वाहन की मदद से खराब वाहन को हटाने पर जाम क्लियर हुआ। अंडरब्रिज निर्माण जारी होने से क्रासिंग बंद है। ओवरब्रिज पर दबाव ज्यादा रहता है। अंडरब्रिज निर्माण में तेजी की जरूरत है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *