भोपाल

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में छात्र-छात्राओं में वन, वन्यप्राणियों एवं पर्यावरण के प्रति जागरुकता तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने की दृष्टि से भोपाल शहर और उसके आस-पास के ग्रामों के शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिये इस वर्ष 30 नेचर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

प्रथम नेचर कैम्प शासकीय हाई स्कूल कोटरा सुल्तानाबाद, के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को कॉन्फ्रेन्स हॉल में वन विहार पर बनी फिल्म दिखाकर एवं टाइगर के जीवन के बारे में जानकारी दी गई और यह हमारे पर्यावरण के लिए क्यों उपयोगी है, यह बताया गया। विभिन्न प्रकार के पक्षी किस प्रकार अपने घोसले की संरचना करते हैं और कैसे अन्य गतिविधियाँ करते हैं यह बताया गया और उनके जुड़े अनेक तथ्यों की जानकारी फिल्म के माध्यम से दी गई।

कैम्प में बिंगो खेल प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें छात्र-छात्रों को पक्षी, पेड़-पौधे, वन्यजीवों के चित्रों के माध्यम से उन्हें पहचानना और उनकी विशेष जानकारी एवं मानव जीवन के लिए वह किस प्रकार लाभ दायक है, के बारे में बताया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी पुरस्कार दिए गए।

बायोलॉजिस्ट वन विहार विजय बाबू नंदवंशी ने छात्र-छात्रों को वन विहार का भ्रमण कराया और रोचक जानकारियों विद्यार्थियों के साथ साझा की। कैम्प का संचालन सहायक संचालक वन विहार सुनील कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।

 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *