राजनांदगांव : ग्राम घुपसाल में जल संवर्धन फसल परिवर्तन में उत्कृष्ट कार्य के लिए किसानों को किया गया सम्मानितराजनांदगांव : ग्राम घुपसाल में जल संवर्धन फसल परिवर्तन में उत्कृष्ट कार्य के लिए किसानों को किया गया सम्मानित

राजनांदगांव । कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम घुपसाल में जिले के अंदर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रीष्मकालीन धान के बदले 100 प्रतिशत मक्का फसल में परिवर्तन कर जल संवर्धन फसल परिवर्तन उत्कृष्ट कार्य के लिए किसानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य ओमप्रकाश चन्द्रवंशी, ग्राम पंचायत सरपंच नरेश शुक्ला, क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुदेश पटेल, कृषि विभाग के गौरीशंकर सहीश, डॉ. विकास सिंह, एबीस कंपनी के एक्जिक्यूटिव मैनेजर, प्रयाण टेरेटरी दुर्ग के मैनेजर सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *