राजनांदगांव , नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई फिर शुरु कर दी है। गुरुवार को चौपाटी और पुराना ढाबा रोड में ठेले- खोमचों को हटाया गया। इसके अलावा अन्य हिस्सों में भी नोटिस देकर कब्जा छोड़ने कहा जा रहा है। इन हिस्सों में भी कब्जा हटाने की कार्रवाई शुरु की जाएगी।

नगर निगम की टीम पहले चौपाटी क्षेत्र में पहुंची। यहां अवैध ढंग से सड़क किनारे लगे दुकानों, ठेलों और खोमचों पर बुलडोजर चलाया गया। निगम ने इन्हें पूर्व में भी नोटिस जारी किया था, इसके बाद भी कब्जा नहीं छोड़ा गया। जिसे देखते हुए टीम ने ​बुलडोजर चलाकर पूरे हिस्से को अतिक्रमण मुक्त किया। इसके अलावा पुराना ढाबा रोड में भी इसी तरह की कार्रवाई की गई। निगम के दस्ते ने यहां भी आधा दर्जन से अधिक अतिक्रमण को बुलडोजर के माध्यम से साफ किया। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने निगम के भवन अधिकारी व अतिक्रमण दस्ता को अनधिकृत निर्माण तथा पसरा हटाने के निर्देश ​जारी किए। वहीं दुकानदारों को व्यवस्थित ढंग से दुकानें लगाने की समझाइश भी दी है।

गौरव पथ व ​ब्रिज के ​नीचे हिस्सों में कार्रवाई होगी निगम अफसरों ने बताया कि गौरव पथ इलाके में कई जगह अतिक्रमण की शिकायत सामने आई है। इसके अलावा पूर्व में ब्रिज के नीचे से हटाए गए जगहों पर ​फिर से दुकानें और ठेले लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया है। निगम अब इन ​जगहों पर भी लगातार नोटिस जारी कर रही है। अफसरों ने बताया​ कि आगे इन हिस्सों में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तोडू दस्ते द्वारा की जाएगी। चेतावनी दे चुके हैं।

सड़क किनारे अतिक्रमण से हादसे का खतरा बढ़ रहा निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने अपील करते हुए कहा है कि शहर के चौक चौराहों एवं रोड में पसरा व ठेला खोमचा न लगावे। रोड में पसरा आदि लगाने से यातायात बाधित होने के साथ साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि निगम का अतिक्रमण दस्ता हटाने की कार्रवाई करेगी उससे पूर्व हटा लेंवे अन्यथा बिना सूचना हटाकर जुर्माना वसूला जाएगा। बता दें कि ​पूर्व में जिन हिस्सों में निगम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है, वहां दोबारा कब्जा होने लगा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *