राजनांदगांव , खैरागढ़ के इतवारी बाजार में अनियंत्रित एंबुलेंस ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद एंबुलेंस सहित चालक फरार हो गया हैँ। जिसकी पतासाजी में पुलिस टीम लगी हुई है।

घटना बुधवार शाम 7 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार निजी एबुलेंस इतवारी बाजार के एटीएम के पास पहुंची थी, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया। एंबुलेंस ने पहले सड़क पर मौजूद गाय को ठोकर मारी। इसके बाद सामने चल रहे बाइक सवार को बुरी तरह रौंद दिया।

हादसे में किलापारा निवासी 45 वर्षीय कमल नारायण तिवारी को गंभीर चोटें आई थी, जिसे तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर आरोपी चालक एंबुलेंस सहित फरार हो गया है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर चालक की पतासाजी शुरु कर दी है। बता दें कि बीते 6 महीने में निजी एंबुलेंस के अनियं​त्रित रफ्तार से 3 हादसे हो चुके हैं। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *