बिलासपुर। शराब के नशे में तेज रफ्तार थार गाड़ी चलाते और हाथों में धारदार चाकू लहराने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से थार वाहन क्रमांक सीजी 10 बीडब्ल्यू 6664 तथा तीन धारदार चाकू जब्त किए हैं।

मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 25 फरवरी को सूचना मिली कि थार में सवार तीन युवक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए एक्सीडेंट कर भाग रहे हैं। पुलिस ने आसमा सिटी फेस-2, मेन्ड्रा रोड के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी थार गाड़ी छोड़कर हाथों में धारदार लोहे के चाकू लहराते हुए भागने लगे।

पुलिस ने उन्हे दौड़ाकर पकड़ लिया। जांच में आरोपियों पर आर्म्स एक्ट और मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में ईशांत सिंह मंडलोई उर्फ निशांत उर्फ प्रिंस (24) निवासी रामा लाइफ सकरी, शैलेन्द्र उर्फ मोनू सिंह (33) निवासी कालिका नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी और राहुल तिवारी (26) निवासी उस्लापुर थाना सकरी शामिल हैं। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *