CG : असुरक्षित घोषित टाटा संपन्न फाइन बेसन के विक्रय, वितरण एवं भंडारण पर धमतरी जिले में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध

धमतरी, खाद्य सुरक्षा के प्रति सतर्कता बरतते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा असुरक्षित पाए गए खाद्य उत्पाद पर त्वरित कार्रवाई की गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) द्वारा टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड, बिशप लेफाय रोड, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) द्वारा विनिर्मित “टाटा संपन्न फाइन बेसन” का खाद्य नमूना गुणवत्ता परीक्षण हेतु संकलित किया गया था।


उक्त नमूना (पैक साइज 500 ग्राम), बैच क्रमांक GV5H0844D1, पैकिंग तिथि 08.08.2025 एवं अवसान तिथि 07.03.2026 को परीक्षण उपरांत कैली लैब प्रा.लि., भोपाल (मध्यप्रदेश) की जांच रिपोर्ट दिनांक 27.01.2026 के माध्यम से “असुरक्षित” घोषित किया गया है।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विनिर्माता फर्म को उत्पाद रिकॉल (त्मबंसस) हेतु आयुक्त, खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा पूर्व में ही पत्र प्रेषित किया जा चुका है, ताकि बाजार में उपलब्ध संबंधित बैच के उत्पाद को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जा सके।


खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 36 (3) (ख) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अभिहित अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला धमतरी सर्वेश कुमार यादव द्वारा आदेश जारी कर उक्त खाद्य पदार्थ “टाटा संपन्न फाइन बेसन” (बैच नं. ळट5भ्0844क्1) के विक्रय, वितरण एवं भंडारण को धमतरी जिले की समस्त सीमाओं में तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है।   

 
जिला प्रशासन ने समस्त थोक एवं फुटकर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि वे संबंधित बैच के उत्पाद का विक्रय तत्काल बंद कर उपलब्ध स्टॉक को पृथक सुरक्षित रखें तथा विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दें। आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।


उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि यदि उनके पास उक्त बैच क्रमांक का उत्पाद उपलब्ध हो तो उसका उपयोग न करें तथा निकटतम खाद्य सुरक्षा अधिकारी अथवा खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय में जानकारी प्रदान करें।खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में सतत निरीक्षण एवं सघन जांच अभियान जारी रखा जाएगा, जिससे आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

1 hour ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

2 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

2 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

2 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

2 hours ago