CG : छात्रों से स्कूल की पुताई मामले की जांच के लिए समिति गठित …

सूरजपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल तिलसिवा में पढ़ने वाले छात्रों से पुताई और निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ये बच्चे आरटीई के तहत पढ़ते हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद परिजनों में नाराजगी बढ़ गई है। शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।

मामला सामने आने के बाद छात्रों के परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी और स्कूल प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों का आरोप है कि बच्चों से जबरन पुताई, सफाई और निर्माण से जुड़े काम कराए गए, जो न केवल बाल अधिकारों का उल्लंघन है बल्कि आरटीई कानून की भावना के भी खिलाफ है।

वायरल वीडियो में स्कूली ड्रेस पहने छात्र दीवारों पर पेंट करते और श्रम कार्य करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और शिकायत के आधार पर तथ्य जुटाए जा रहे हैं तथा दोषी पाए जाने पर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने निजी स्कूलों में आरटीई छात्रों के साथ हो रहे व्यवहार और निगरानी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

2 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

2 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

2 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

2 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

3 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

3 hours ago