धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थ,अवैध शराब, जुआ एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में रूद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति योगेश ऑटो सेंटर के पास अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने रूद्री चौक स्थित योगेश ऑटो सेंटर के पास घेराबंदी की।
घेराबंदी के दौरान आरोपी अशोक दास मानिकपुरी को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया, जिसके कब्जे से बिना वैध दस्तावेज के अवैध रूप से परिवहन की जा रही कुल 34 पौवा देशी शराब बरामद की गई, जिसमें -देशी प्लेन शराब – 22 पौवा (कीमत लगभग 1,760/-रूपये), देशी मसाला शराब – 12 पौवा (कीमत लगभग 1,200/-रूपये) कुल जुमला कीमती 2,960/-रूपये की शराब जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना रूद्री में अपराध क्रमांक 11/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी का नाम अशोक दास मानिकपुरी पिता – साहिल दास उम्र – 40 वर्ष निवासी- आनंद पारा, रूद्री, जिला धमतरी (छ.ग.)
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…