राजनांदगांव : फाइनल मैच: परशुराम कप पर लंकेश टीम का कब्जा, चित्रांश रहा उपविजेता…

राजनांदगांव , सर्व ब्राम्हण समाज के तत्वावधान में आयोजित परशुराम कप सीजन-2 पर अपने शानदार खेल की बदौलत लंकेश 11 की टीम ने फाइनल मैच में कब्जा जमा लिया। शुक्रवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में लंकेश की टीम ने 8 रनों से जीत हासिल करते हुए चित्रांश इलेवन को पराजित किया। आयोजन की विजेता एवं उपविजेता और तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को नकद पुरस्कार के साथ ही आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई।

शुक्रवार रात को खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर चित्रांश की टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी लंकेश की टीम निर्धारित दस ओवर में महज 72 रन ही बना पाई, टीम की ओर से सत्यम शर्मा ने 29 और शीतल यादव ने 15 रन बनाए। चित्रांश की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए शंकर सिंह एवं शुभम साहू ने 3-3 और अभिषेक शर्मा ने दो विकेट हासिल किए। 73 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चित्रांश की टीम निर्धारित दस ओवर में 64 रन ही बना पाई। टीम की ओर से वसीम खान ने 21 एवं विपिन रात्रे ने 17 रन बनाए। लंकेश की तरफ से सन्नी रेवतकर ने लगातार तीन विकेट लिए। दुर्गेश निषाद, गुरप्रीत सिंह, देवेंद्र यादव एवं सत्यम शर्मा ने 1-1 विकेट लिए। फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच सन्नी रेवतकर को दिया गया।

लीग राउंड के आधार पर स्पर्धा के मैच हुए विजेता टीम को डेढ़ लाख रुपए, उप विजेता को 75 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम एवीएम वॉरियर्स को 30 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। समापन समारोह में शिक्षा विद इंजीनियर नीरज बाजपेयी, जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत और डीसीए के सचिव योगेश बागड़ी बतौर अतिथि मौजूद रहे। पिछले 13 दिनों से जारी इस प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने हिस्सा लिया था। लीग राउंड के आधार पर खेली गई इस प्रतियोगिता में अपने बेहतर खेल के चलते लंकेश इलेवन एवं चित्रांश इलेवन ने फाइनल में जगह बनाई।

500 खिलाड़ियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन आयोजन समिति के अध्यक्ष तथागत पांडे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें जिलेभर के करीबन साढ़े पांच सौ खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। ऑक्शन के जरिए खिलाड़ियों का चयन टीमों में किया गया। लीग आधार पर टीमों के बीच मुकाबले कराए गए, प्रतियोगिता में कुल 55 मैच खेले गए। विजेता टीम को 150000 रुपए नदद एवं विनर ट्रॉफी, स्व. विजय पांडे व स्व वसुंधरा पांडे की स्मृति में दिया गया। वहीं उपविजेता टीम को 75000 रुपए नगद एवं ट्रॉफी सुधा वर्मा डुमरडीह राजनांदगांव की तरफ़ से दिया गया। तीसरे पायदान पर रही एवीएम टीम को 31 हजार रुपए एवं रनिंग ट्रॉफी दी गई।

kgnews

Recent Posts

चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानवता की सर्वोच्च सेवा है : उप मुख्यमंत्रीशुक्ल

चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानवता की सर्वोच्च सेवा है : उप मुख्यमंत्रीशुक्ल

भोपाल  उप मुख्यमंत्रीराजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता…

13 minutes ago
जनदर्शन में मंत्रीराजेश अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

जनदर्शन में मंत्रीराजेश अग्रवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

रायपुर  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रीराजेश अग्रवाल ने जनदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आज विकासखंड लखनपुर की…

23 minutes ago
रायपुर में प्रशासनिक फेरबदल, मुकेश कोठारी बने तिल्दा-नेवरा के नए SDM

रायपुर में प्रशासनिक फेरबदल, मुकेश कोठारी बने तिल्दा-नेवरा के नए SDM

रायपुर. राज्य शासन ने प्रशासनिक कार्य संचालन को ध्यान में रखते हुए रायपुर जिले में…

27 minutes ago
ओडिशा के मंत्रीनाइक ने मुगलिया हाट गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन

ओडिशा के मंत्रीनाइक ने मुगलिया हाट गांव में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था का किया अवलोकन

भोपाल ओडिशा के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्रीरबी नारायण नाइक ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुगलिया…

33 minutes ago
मोहला : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर

मोहला : मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर

- डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव ने जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों का…

40 minutes ago
मोहला : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

मोहला : निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर तुलिका प्रजापति

- निर्माणाधीन परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश - लोक निर्माण,…

41 minutes ago