छत्तीसगढ़

कोण्डागांव : प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना हेतु संभाग स्तरीय कार्यशाला 26 जुलाई को

खाद्य प्रसंस्करण ईकाई हेतु योजनांतर्गत 10 लाख छूट हेतु लिये जायेंगे आवेदन
कोण्डागांव, 21 जुलाई 2023

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजनान्तर्गत (पी.एम.एफ.एम.ई.) की संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज कोण्डागांव 26 जुलाई को प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यशाला मं- जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कोण्डागांव, कांकेर एवं नारायणपुर एवं जिले के खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में कार्यरत सदस्य, लाभार्थी, लीड बैंक अधिकारी एवं बैंकर्स भी सम्मिलित होंगे। कार्यशाला में खाद्य प्रसंस्करण करने वाली ईकाईयों को पी.एम.एफ.एम.ई. योजना के संबंध में चर्चा करते हुए जानकारी प्रदान करने के साथ आवेदन पत्र भी लिये जायेंगें। इस योजना के तहत् 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख तक छूट का प्रावधान है। विभाग द्वारा कांकेर, नारायणपुर एवं कोण्डागांव जिलों में खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों की विभिन्न संभावनाओं जैसे आलू चिप्स, नमकीन, पापड़, आचार, मुरब्बा, दाल प्रसंस्करण, बेसन एवं आटा प्रसंस्करण, इमली चपाती, चिरौंजी, तिखूर, मिठाई प्रसंस्करण, पनीर प्रसंस्करण, सीताफल की मिठाई, मक्का पोहा, बेकरी, डेयरी उत्पाद, मसाला उद्योग, बड़ी एवं वनोपज पर आधारित खाद्य प्रसंस्करण यूनिट इत्यादि की स्थापना के लिए तथा स्थापित खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के विस्तार के लिए केन्द्र शासन की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना संचालित है जिसे व्यक्तिगत निर्देशक समूह, किसान उत्पादक संगठन इस कार्यशाला में उपस्थित होकर योजना से लाभान्वित हो सकते है।

kgnews

Recent Posts

CG में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

CG में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जल संरक्षण बना जनआंदोलन

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उपमुख्यमंत्री तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री…

1 hour ago
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

भोपाल मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

1 hour ago
MP परिवहन विभाग में 25 अधिकारियों को पदोन्नति, 2 साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा लागू

MP परिवहन विभाग में 25 अधिकारियों को पदोन्नति, 2 साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा लागू

भोपाल. परिवहन विभाग ने राज्य शासन स्तर द्वारा नियुक्त 25 सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को…

1 hour ago
सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर के पर्यटन स्थल पर कार से खतरनाक स्टंट, युवकों का वीडियो चर्चा में

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नियमों की धज्जियां उड़ाने का एक बेहद खतरनाक मामला…

2 hours ago
CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

CG : अश्वनी नगर में चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में असामाजिक तत्वों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

2 hours ago
CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

CG : रेल हादसे में घायल मुंगेली की युवती सिम्स में भर्ती, परिजनों की तलाश जारी

बिलासपुर । रेल दुर्घटना में घायल हुई मुंगेली निवासी एक युवती का इलाज बिलासपुर स्थित…

2 hours ago