राजनांदगांव , सदर बाजार स्थित जैन बगीचा में जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ राजनांदगांव व युवा मंडल के द्वारा 28 फरवरी व 1 मार्च को दो दिवसीय महावीर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के पहले दिन शनिवार को 743 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर का उद्घाटन 20 सूत्री कार्यक्रम समिति के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के मैनेजिंग ट्रस्टी अजय सिंगी, ट्रस्टी जीवनचंद, ललित भंसाली, रोशन गोलछा ने किया।
शिविर में सुबह से बड़ी संख्या में मरीज पंजीयन के लिए पहुंचने। शाम चार बजे तक लगातार जांच और परामर्श का सिलसिला चलता रहा। आयोजक युवा मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पुखराज बाफना, डॉ. विक्रम बैद, डॉ. अनिमेष गांधी, डॉ. मयंक सुराना, एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ. दीप नारायण शुक्ला, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्यांशी जैन (श्रीवास्तव), डॉ. निकिता जैन, डॉ. नीरजा, एमडी मेडिसिन डॉ. एच एल मोतीरमानी, डॉ. अर्पण जैन, पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय वाचच्चानी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव जैन, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीकांत पारख, डॉ. प्रतिक लालवानी, डॉ. प्रशांत कोठारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सार्थक बाफना व उदयाचल टीम ,डॉ. चंद्रकांत उसेंडी, डॉ. वर्षा विश्वनाथ, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव जैन, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. सुगंधा गांधी, डॉ. सिद्धार्थ गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श भी दिया। मरीजों की प्राथमिक जांच के बाद दवाएं दिए, जरूरतमंदों की ईसीजी व अन्य जांच भी किए।
वरिष्ठ चिकित्सक भी होंगे मौजूद पहले ही दिन बड़ी संख्या में शुगर, बीपी और थायराइड से पीड़ित मरीज पहुंचे। इसके अलावा घुटनों और जोड़ों के दर्द, त्वचा संबंधी समस्या, महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याएं तथा बच्चों के स्वास्थ्य परामर्श के लिए भी लोगों ने पंजीयन कराया। शिविर रविवार को भी सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि रविवार के शिविर में उक्त डॉक्टरों के अलावा डॉ.एएस दीक्षित, डॉ एमके दिवाकर, डॉ. प्रकाश सदानी, डॉ. पारस सोनी, डॉ. आदित्य पारख, डॉ. चिन्मय डाकलिया की भी सेवाएं मिलेंगी। मार्गदर्शन भी देंगे।
