CG : सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा ने उदयपुर में अनुविभागीय अधिकारी, तहसील एवं जनपद पंचायत कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

अम्बिकापुर, सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा ने शुक्रवार को उदयपुर में अनुविभागीय अधिकारी, तहसील एवं जनपद पंचायत कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां आमजनों हेतु बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कर कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। इस दौरान सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था-
निरीक्षण के दौरान दुग्गा उदयपुर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा तहसील कार्यालय के औचक निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने यहां कार्यालय परिसर का  भ्रमण कर अलग-अलग शाखाओं का अवलोकन किया। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार न्यायालय के साथ ही नायब तहसीलदारों के न्यायालयों, नकल शाखा, नाजिर सेक्शन आदि में जाकर रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया।उन्होंने न्यायालय में दर्ज मामले और ऑनलाइन पोर्टल में मामले की एंट्री के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने विधिवत पंजियों को संधारित करने, राजस्व प्रकरणों को नियमानुसार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दर्ज एवं निराकरण सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने किसानों को निशुल्क खसरा, बी-1, नक्शा वितरण किये जाने कहा। अभियान चलाकर शत-प्रतिशत नक्शा, खसरा, सीमांकन, बटवारा उपरांत नक्शा बंटाकन करने निर्देशित किया तथा कहा कि समय-सीमा में नहीं होने से पक्षकारों के मध्य विवाद की स्थिति होती है। ग्रामीणों की समस्याओं एवं अविवादित प्रकरणों का निराकरण तथा निस्तार पत्रों का विधिवत संधारण किए जाने के निर्देश दिए गए।

जनपद पंचायत उदयपुर का किया निरीक्षण-
निरीक्षण के दौरान दुग्गा जनपद पंचायत उदयपुर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली तथा कहा कि सभी अधिकारी- कर्मचारी समय का विशेष ध्यान रखें, आधार बेस्ड उपस्थित अनिवार्य रूप से लागू हो। उन्होंने
 सभी शाखाओं का निरीक्षण कर  कार्यप्रणाली, फाइलों की स्थिति और आम नागरिकों से जुड़े कार्यों की प्रगति की बारीकी से जांच की। उन्होंने कार्यालय में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

कार्यालयों में उपस्थित लोगों से की बात-
निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा ने कार्यालयों में उपस्थित लोगों ने बात की।  उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और तत्काल निराकरण के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कहा कि कार्यालयों में आने वाले लोगों के लिए समुचित बुनियादी सुविधाएं हो। पेयजल, बैठक, पार्किंग सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

5 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

5 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

5 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

6 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

6 hours ago