CG : प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प…

रायपुर,

हीरा राम के घर आई बचत और उजाले की नई किरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप आज नागरिक न केवल बिजली व्यय में राहत पा रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी सशक्त कदम बढ़ा रहे हैं।

कोरबा जिले के खरमोरा निवासी हीरा राम साहू इस योजना से लाभान्वित होने वाले नागरिकों में से एक हैं। उन्हें योजना की जानकारी समाचार माध्यमों से प्राप्त हुई। योजना की विशेषताओं एवं अन्य जानकारी प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने अपने निवास पर सोलर पैनल स्थापित कराने का निर्णय लिया, जून 2025 में उन्होंने अपने घर पर 3 किलोवाट क्षमता का सौर संयंत्र स्थापित कराया, जिसकी कुल लागत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये आई। जिसमें केंद्र द्वारा 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपये का अनुदान प्रदान किया गया। इस प्रकार कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की शासकीय सहायता प्राप्त होने से उन पर आर्थिक भार में कमी आई और योजना का लाभ उन्हें सहज रूप से प्राप्त हुआ।

उनके परिवार में चार सदस्य हैं। पूर्व में उनके घर में विद्युत उपयोग मध्यम स्तर का था तथा प्रतिमाह विद्युत बिल एक नियमित व्यय के रूप में देय होता था। पैनल स्थापना के पश्चात पारंपरिक विद्युत पर उनकी निर्भरता लगभग समाप्त हो गई है। वर्तमान में उनका मासिक विद्युत बिल मात्र 30 से 70 रुपये के मध्य आ रहा है, इस बचत से उन्हें सेवानिवृत्ति उपरांत आर्थिक प्रबंधन में पर्याप्त सहूलियत प्राप्त हो रही है।

पूर्व में सीएसईबी में कार्यरत रहे एवं वर्तमान में सेवानिवृत्त जीवन व्यतीत कर रहे हीरा राम साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना वास्तव में आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी है। इससे घरेलू व्यय में कमी आई है तथा स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनहितकारी योजनाएं नागरिकों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं।

kgnews

Recent Posts

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

संवेदनशील पुलिस, सुरक्षित नागरिक: डॉयल-112 की त्वरित कार्रवाई से सर्पदंश पीड़ित महिला को मिला जीवनदान

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…

1 hour ago
पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के होनहार बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना

रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…

1 hour ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर के विकास को नई गति: मंत्रिपरिषद् ने OTS योजना-2026 को दी मंजूरी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…

2 hours ago
राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी के सहयोग से जेल विभाग की ऐतिहासिक पहल

भोपाल  मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

2 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों में पहुंचने लगी बोनस राशि

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री  केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…

2 hours ago
मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

मंत्री सारंग ने की नरेला विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…

2 hours ago