राजनांदगांव | एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेंड्री में लैटरल एंट्री अंतर्गत प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा 7वीं, 8वीं एवं 9वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 5 मार्च तक विद्यालय से आवेदन ले सकते है। प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 7 मार्च को विद्यालय में किया जाएगा। 11वीं में रिक्त रहने वाली सीटों में प्रवेश कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम के आधार होगा। 7वीं के लिए 11 से 14 वर्ष, 8वीं के लिए 12 से 15 वर्ष, कक्षा 9वीं के लिए 13 से 16 वर्ष, कक्षा 11वीं के लिए 11 से 18 वर्ष तक पात्रता होगी।
