बिलासपुर, होली पर्व के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी की ड्यूटी विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगाई गई है। कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तहसीलदार प्रकाश साहू को सिविल लाईन एवं तारबहार, अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा ठाकुर को सिरगिट्टी थाना क्षेत्र, अतिरिक्त तहसीलदार प्रकृति धु्रव को कोनी एवं सरकंडा थाना क्षेत्र, अतिरिक्त तहसीलदार आकाश गुप्ता को कोतवाली एवं तोरवा थाना क्षेत्र, नायब तहसीलदार टोपलाल सिदार को पुलिस कंट्रोल रूम के लिए तैनात किया गया है।  

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *