छत्तीसगढ़

कोण्डागांव : बाघ की खाल के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार…

बाघ की खाल की तस्करी करने वाले 4 तस्करों को साइबर सेल और बयानार पुलिस ने टेमरू गांव के जंगल से गिरफ्तार किया है। गुरुवार को साइबर सेल कोण्डागांव के जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि बयानार क्षेत्रांन्तर्गत ग्राम टेमरू के जंगल के पास 4 व्यक्ति अपनी बाइक में एक नीले रंग की पाॅलिथीन में बाघ की खाल रखे हैं, और बेचने के लिए वे ग्राहक ढूंढ रहे हैं।

मामले से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। जिस पर साइबर सेल और थाना बयानार पुलिस को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। संयुक्त कार्रवाई करते हुए ग्राम टेमरू जंगल के पास 2 बाइक में सवार 4 व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे में एक बाघ की खाल पाॅलिथीन के अंदर मिली। दूसरे पाॅलिथिन में बाघ के दांत और अवशेष मिले।

आरोपियों का नाम पता पूछने पर चारों ने अपना नाम कारूराम गोटा, सोनू राम कुमेटी देउराम उसेण्डी, लखमु ध्रुव बताया। चारों आरोपी नारायणपुर के ओरछा के रहने वाले थे। पूछताछ पर आरोपियों ने बाघ की खाल और अवशेष बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार करना स्वीकार किया। आरोपियो के कब्जे से खाल, दांत (20 लाख रुपये अनुमानित कीमत), घटना में प्रयुक्त दो बाइक 4 मोबाइल जब्त किया गया है।

kgnews

Recent Posts

CG : आज सीएम विष्णु देव साय रमन सिंह से मुलाकात करेंगे …

CG : आज सीएम विष्णु देव साय रमन सिंह से मुलाकात करेंगे …

रायपुर: सीएम विष्णु देव साय आज पूर्वाह्न स्पीकर रमन सिंह से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात…

28 minutes ago
ICMR Report: कोरोना के बाद बदली लोगों की लाइफस्टाइल, नींद की गोलियों की बिक्री में बड़ा उछाल

ICMR Report: कोरोना के बाद बदली लोगों की लाइफस्टाइल, नींद की गोलियों की बिक्री में बड़ा उछाल

जबलपुर   भागदौड़ और तनावभरी जीवनशैली के बीच पर्याप्त नींद न लेना लोगों की सेहत के…

38 minutes ago
MP Traffic: Google Maps के डेटा से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, 6 शहरों में बनेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर

MP Traffic: Google Maps के डेटा से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, 6 शहरों में बनेंगे एलिवेटेड कॉरिडोर

भोपाल  प्रदेश के बड़े शहरों के भीतर ट्रैफिक के दवाब को कम करने के लिए…

1 hour ago
इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू

इंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू

 इंदौर  देश में ग्रीन बांड के जरिए शहरी विकास के लिए पूंजी जुटाने का सफल…

1 hour ago
उमरिया की बहू प्रियंका सिंह मसराम ने MPPSC में रचा इतिहास, हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं

उमरिया की बहू प्रियंका सिंह मसराम ने MPPSC में रचा इतिहास, हिंदी की असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं

उमरिया  जब हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति ईमानदारी हो, तो बंदिशें और संसाधन…

1 hour ago