रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र में होली के दिन हुए आपसी विवाद ने एक युवक की जान ले ली। प्रार्थी मोनू ठाकुर ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 04 मार्च 2026 की सुबह 11:30 बजे मोहल्ले में दुर्गा चौक के पास होली खेलते समय एक विवाद के चलते नीरज लोधी की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, नीरज लोधी अपनी मोटरसायकल क्रमांक CG04HR6547 से चाय पीने जा रहा था।

उसी समय मोनू ठाकुर और निलेश लोधी भी वहां पहुंचे। विवाद तब शुरू हुआ जब ध्रुव निषाद, राहुल साहू, नेमीचंद साहू, योगेंद्र निषाद उर्फ बीरू और अन्य लोग नीरज और साथियों को रंग-गुलाल लगाने के लिए रोकने लगे और उनकी मोटरसायकल की चाबी निकाल ली।

नीरज लोधी ने रंग-गुलाल लगाने से मना किया, तो आरोपियों ने मोनू ठाकुर और निलेश लोधी को मोटरसायकल से गिरा दिया। मोनू भागने लगा, तो ध्रुव निषाद ने उसे पकड़कर मारने का प्रयास किया, जिसे महेन्द्र वर्मा ने बीच-बचाव कर छुड़ाया। इसी दौरान संजू निषाद और उसके साथियों ने अपने पास रखे चाकू से नीरज लोधी के सीने, पीठ और कमर पर वार कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद थाना आरंग में मामला दर्ज किया गया। अप क्र 134/2026 के तहत धारा 126(2), 103(1), 189, 190, 191(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी आरंग के नेतृत्व में घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपियों की पतासाजी की। मामले में मनीष कुमार निषाद, योगेंद्र निषाद, गौतम कुमार साहू, भोजराम निषाद, राहुल साहू, नेमीचंद साहू, धनेश निषाद और विधि के साथ संघर्षरत 1 बालक को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और चूड़ा जप्त किए गए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *