राजनांदगांव , एमएसएमई विकास संस्थान रायपुर के द्वारा कैट राजनांदगांव के सहयोग से प्रोक्योरमेंट और मार्केटिंग सपोर्ट विषय पर सेमिनार 6 मार्च की शाम 6 बजे एबीस ग्रीन में किया गया। जिलेभर से पहुंचे 200 व्यापारियों और उद्यमियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं व डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी ली। एमएसएमई असिस्टेंट डायरेक्टर योगेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत कर मंच पर आमंत्रित किया। व्यापारियों एवं उद्यमियों को कैट के प्रदेश एमएसएमई प्रभारी मोहम्मद अली हिरानी ने संबोधित किया।

उन्होंने बताया कि एमएसएमई विभाग के माध्यम से व्यापारियों और उद्यमियों के लिए कई लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। क्लस्टर योजना से कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित करने 70 प्रतिशत तक सेंट्रल गवर्नमेंट सब्सिडी देती है। 10 से 20 प्रतिशत तक राज्य शासन से मिलता है। एक प्रकार के व्यापार से जुड़े लोग मिलकर कंपनी बना कर योजना का लाभ ले सकते हैं। डायरेक्टर लोकेश परघनिया, जॉइंट डायरेक्टर कोलकाता बिधान दास, सीनियर मैनेजर कौशिक मित्रा, अभिजीत रथ मौजूद रहे।

जेम पोर्टल के जरिए की जाती है खरीदी एमएसएमई के डायरेक्टर लोकेश परघनिया ने विभाग की विभिन्न योजनाओं और उनके लाभों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया। बताया कि सभी विभागों द्वारा की जाने वाली खरीदी जेम पोर्टल से की जाती है। इसकी जानकारी बिजनेस फैसिलिटेटर अनुदा शुक्ला ने दी। फ्रेश और प्रोसेस्ड फूड्स के लिए पैकेजिंग और लेबलिंग, सेफ्टी स्टैंडर्ड की जानकारी एमएसएमई कोलकाता के जॉइंट डायरेक्टर बिधान दास ने दी।

नांदगांव में प्रशिक्षण केंद्र की है जरूरत जिला कैट के संजय लड्ढा, सागर चितलंगिया, राजकुमार शर्मा ने मांग करते कहा राजनांदगांव में एमएसएमई विभाग का स्थायी प्रशिक्षण केंद्र और कार्यालय होना चाहिए। स्थानीय उद्यमियों और व्यापारियों को योजनाओं का लाभ लेने मार्गदर्शन मिले। लक्ष्मण लोहिया ने अतिथियों, विशेषज्ञों, व्यापारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा ऐसे कार्यक्रमों से व्यापारियों उद्यमियों को योजनाओं की सही जानकारी मिलती है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *