राजनांदगांव , स्कूलों की बजाय विभागों में सेवा दे रहे शिक्षक अपनी मूल पदस्थापना में वापस लौटेंगे। संचालनालय ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।

ऐसे सभी शिक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त करने का आदेश दिया गया है। बता दें कि शिक्षा विभाग के अलग-अलग शाखा में दो दर्जन से अधिक शिक्षक अटैच हैं। इसके अलावा कुछ शिक्षक गैर शिक्षकीय कार्य कर रहे हैं। कई शिक्षक 5 से 10 साल से ऐसे अटैचमेंट का लाभ रहे हैं, जिन्हें अब अपनी मूल पदस्थापना वाले स्कूलों में लौटना होगा। जारी आदेश में गैर शिक्षकीय कार्य से मुक्त कर सभी शिक्षकों को स्कूलों में पदस्थ करने कहा गया है।

आदेश के बाद जिला शिक्षा कार्यालय में ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार हो रही है। जिले के कई स्कूल ऐसे हैं, जहां शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इसके बाद भी इन स्कूलों के शिक्षकों को विभाग में अटैच कर अन्य कार्य लिए जा रहे हैं। इससे स्कूलों में अध्यापन व्यवस्था बिगड़ रही है। जिसमें अब सुधार का प्रयास किया जा रहा है। इस पर जल्द अमल करने कहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *