राजनांदगांव| साहू समाज कन्हारपुरी महिला प्रकोष्ठ के द्वारा गुरुवार को होली मिलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने कुर्सी दौड़, बलून दौड़, एक माचिस की तीली से अधिक से अधिक मोमबत्ती जलाने जैसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी पूर्णिमा साहू, जमुना साहू, अनीता साहू, मंजू रानी साहू बतौर अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में अध्यक्ष रेवती साहू, उपाध्यक्ष कमलेश्वरी साहू, सचिव निर्मला साहू, पिंकी साहू, केसरी साहू, अर्चना, प्रतिभा, चमेली, राखी आदि मौजूद रहीं।
