मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा में विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

भोपाल

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 44, 77, 75, 71 एवं 58 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। इससे प्रदेश का तीव्र गति से विकास हो रहा है। मंत्री सारंग ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सर्वस्पर्शी योजनाएँ हर वर्ग के जीवन में खुशहाली ला रही है। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित थे।

विकास की धारा इसी प्रकार अनवरत जारी रहेगी

मंत्री सारंग ने रहवासियों को नरेला विधानसभा क्षेत्र में किये गये विकास के संबंध में कहा कि वर्ष 2008 के पहले क्षेत्र में पेयजल का भीषण संकट था। साथ ही वर्षा में भी निचली बस्तियों में बाढ़ की स्थिति बन जाती थी। वहीं अब क्षेत्र के हर घर में नल से शुद्ध पेयजल पहुँचाया जा रहा है। बाढ़ की स्थिति नहीं निर्मित हो, इसके लिये पूरे क्षेत्र में करोड़ों की लागत से नाली निर्माण कर उनका चेनेलाइजेशन किया गया है। मंत्री सारंग ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सीवर एवं विद्युत समेत अनेक विकास कार्य तेजी से कराये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की धारा इसी प्रकार अनवरत जारी रहेगी।

क्षेत्रवासियों की सुविधाओं में निरंतर हो रही वृद्धि

मंत्री सारंग ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के साथ ही क्षेत्र के विकास के लिये कई कदम उठाए गये हैं। उन्होंने कहा कि हर घर नर्मदा जल, आदर्श ड्रेनेज सिस्टम, थीम ब़ेस्ड पार्क, 5-5 फ्लाई-ओवर, सीएम राइज स्कूल, शासकीय कॉलेज समेत विभिन्न सौगातें क्षेत्रवासियों को मिली हैं। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा के समग्र विकास के लिये कैलेंडर बनाया गया है, जिसके संपूर्ण क्षेत्र में समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य संपन्न कराये जा रहे हैं।    

लाड़ली बहनों को मिलेंगे 3000 रूपये

मंत्री सारंग ने क्षेत्र की महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत दी जाने वाली 1000 हजार रूपए की राशि भविष्य में बढ़ कर 3000 रुपये तक पहुँच जायेगी, शुरुआत में 250 रुपए की राशि बढ़ेगी, उसके बाद फिर 250 बढ़ाए जायेंगे यानी 15 सौ रुपए मिलने लगेंगे। 250 रुपए इसी तरह निरंतर बढ़ाए जाते रहेंगे और अंत में कुल 3000 रूपए हर माह बहनों को प्राप्त होने लगेंगे।

रहवासियों को मिली सौगात

मंत्री सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड-44 आचार्य नरेंद्र देव नगर एवं गली नं-2, सुदामा नगर में सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड-77 के देवकी नगर एवं पन्ना नगर में सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने वार्ड-75 ग्वालबाबा बस्ती में सी.सी. सड़क, नाली एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, वार्ड-71 प्रगति नगर में समस्त सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण एवं बेस्ट प्वाइंट स्कूल के सामने पार्क के निर्माण कार्य तथा वार्ड-58 में 6 ब्लॉक बस्ती कस्तूरबा नगर में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर 8 लोगों की हत्या, वारदात से पहले कुत्ते पर किया था परीक्षण

शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर 8 लोगों की हत्या, वारदात से पहले कुत्ते पर किया था परीक्षण

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल अंतर्गत खर्वे गांव में 8 लोगों की हत्या…

24 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम…

29 minutes ago
उप मुख्यमंत्री शुक्ल की अध्यक्षता में मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026 के प्रारूप पर मंत्रिपरिषद समिति ने किया विमर्श

उप मुख्यमंत्री शुक्ल की अध्यक्षता में मेगा स्वास्थ्य सेवा अधोसंरचना प्रोत्साहन नीति-2026 के प्रारूप पर मंत्रिपरिषद समिति ने किया विमर्श

भोपाल उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री  राजेन्द्र शुक्ल की…

33 minutes ago
हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 जुलाई 2026 तक भर सकेंगे फॉर्म

हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 20 जुलाई 2026 तक भर सकेंगे फॉर्म

रायपुर हज कमेटी के माध्यम से वर्ष 2027 की हज यात्रा पर जाने के इच्छुक…

54 minutes ago
धर्मांतरण विवाद पर आमने-सामने आए ईसाई और आदिवासी समाज, गांव बना पुलिस छावनी

धर्मांतरण विवाद पर आमने-सामने आए ईसाई और आदिवासी समाज, गांव बना पुलिस छावनी

नारायणपुर. जिले के भरण्डा गांव में धर्मांतरण को लेकर विवाद गहरा गया है। सुबह से…

1 hour ago
लापरवाह ठेकेदारों एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश

लापरवाह ठेकेदारों एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश

लापरवाह ठेकेदारों एक्शन की तैयारी, राज्यमंत्री गौर ने ब्लैक लिस्ट करने के दिए निर्देश विकास…

2 hours ago