देश-विदेश

सड़क हादसों में अमृतसर में दो और होशियारपुर में तीन की मौत, मोगा में 10 घायल

मोगा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के जीरा रोड पर गांव खोसा पांडो में ट्रक और टेंपो की आमने सामने टक्कर हो गई। फिरोजपुर के गांव बड़ा रामसिंह वाला से यह लोग जगरांव के गांव अखाड़ा में अंतिम अरदास में जा रहे थे। टैंपो में करीब 20 लोग सवार थे। हादसे में करीब 10 लोग जख्मी हुए हैं।अमृतसर के रइया में सर्विस लेन से मेन सड़क पर चढ़ने के दौरान एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस की टक्कर से बुलेट सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में बुलेट सवार एक अन्य युवक जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। ब्यास थाने की पुलिस ने मौके से बुलेट और टूरिस्ट बस को अपने कब्जे में लेने के बाद आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। 

वार्ड नंबर 13 निवासी सरबजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 19 जुलाई की रात करीब 11 बजे उसका भतीजा हरमनदीप सिंह, शमशेर सिंह निवासी छीनेमान पत्ती रइया और अमृतसर के कोट खालसा की गली 13 निवासी भूपिंदर सिंह बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान जब उनकी बुलेट मोटरसाइकिल सर्विस (लिंक) रोड से मेन रोड पर चढ़ी तो एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने टक्कर मार दी। 

बस की स्पीड अधिक थी। हादसे के बाद आरोपी बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस और बुलेट मोटरसाइकिल कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक की पहचान कुलजिंदर सिंह निवासी फैजपुरा (बटाला) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

मोगा: ट्रक और टेंपो की टक्कर, 10 घायल

मोगा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के जीरा रोड पर गांव खोसा पांडो में ट्रक और टेंपो की आमने सामने टक्कर हो गई। फिरोजपुर के गांव बड़ा रामसिंह वाला से यह लोग जगरांव के गांव अखाड़ा में अंतिम अरदास में जा रहे थे। टैंपो में करीब 20 लोग सवार थे। हादसे में करीब 10 लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को मोगा सिविल अस्पताल लाया गया। इनमें तीन की हालत गंभीर है। मोगा सिविल अस्पताल के एसएमओ सुखप्रीत बराड़ ने बताया कि शुक्रवार को 10:30 बजे के करीब 10 मरीजों को अस्पताल लाया गया। इनमें तीन की हालत गंभीर हैं। उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया और बाकी मरीजों की हालत में सुधार है।

हादसों में महिला समेत तीन की मौत

होशियारपुर में अलग-अलग हादसों में महिला समेत तीन की मौत हो गई। गांव महिदवानी में स्थित एक ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी की वहां खड़े एक ट्रॉले की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया है। कर्मचारी मुलख राज निवासी टिबीयां एक वृक्ष के पास खड़ा था। इस दौरान टैंकर चालक ने अचानक अपने वाहन को बैक कर दिया। मुलख राज टैंकर के नीचे आ गया। 

गंभीर हालत में मुलख राज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, थाना चब्बेवाल के गांव जियाण निवासी महिला महिंदर कौर (80) सुबाह रोजाना की तरह घर से गुरुद्वारा सहिब गई थी। उसका शव गांव के छप्पड़ से मिला। मुकेरियां थाने के गांव दगन निवासी महेश ट्रॉली पर मीरथल से बजरी लेने गया था। जब वो जंडवाल के पास रुका तो एक ट्रॉले ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौत हो गई।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राज्य सरकार के नीतिगत सुधारों एवं नवाचारों से राजस्व प्रशासन में आया सकारात्मक बदलाव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

राज्य सरकार के नीतिगत सुधारों एवं नवाचारों से राजस्व प्रशासन में आया सकारात्मक बदलाव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग…

25 minutes ago
नवनियुक्त इंजीनियरों को आधुनिक तकनीकों और पॉवर प्लांट निर्माण का मिला प्रशिक्षण

नवनियुक्त इंजीनियरों को आधुनिक तकनीकों और पॉवर प्लांट निर्माण का मिला प्रशिक्षण

नवनियुक्त इंजीनियरों को आधुनिक तकनीकों और पॉवर प्लांट निर्माण का मिला प्रशिक्षण भोपाल  मध्यप्रदेश पॉवर…

29 minutes ago
ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, डेटा सेंटर एवं सेमी कंडक्टर क्षेत्र में निवेश पर होगा मंथन

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, डेटा सेंटर एवं सेमी कंडक्टर क्षेत्र में निवेश पर होगा मंथन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में तकनीकी विकास के लिये निरंतर…

35 minutes ago
साइबर सिक्योर 2026 अभियान के तहत एमपी ट्रांसको में हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

साइबर सिक्योर 2026 अभियान के तहत एमपी ट्रांसको में हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

भोपाल  मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026"…

41 minutes ago
आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा

आधुनिक तकनीक से वन संरक्षण को नई दिशा

रायपुर      ऑटोमेटेड फॉरेस्ट फायर अलर्ट सिस्टम एक उन्नत तकनीक है जो जंगलों में…

55 minutes ago
माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव

माननीय मुख्यमंत्री महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव

रायपुर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन –…

1 hour ago