चिचोला , अखिल भारतीय आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज परिक्षेत्र पिनकापार के द्वारा ग्राम कुबराडीह में प्रथम होली मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष राजेश्वर ध्रुवे के मार्गदर्शन में परिक्षेत्र के सगा समाज व महासभा ओडा़रबांध के पदाधिकारी अध्यक्ष मदन नेताम, संचालक रमेश उईके, उपाध्यक्ष मदन खुड़श्याम, कोषाध्यक्ष मायाराम मंडलोई, सहसचिव थनवार मंडावी, सभापति बालमुकुंद कुंजाम, जनपद सदस्य उभेराम मंडावी, सरपंच प्रतिनिधि हिरेन्द्र चंद्रवंशी, ग्राम पटेल उभय विश्वकर्मा, महाराष्ट्र दर्रेकसा बंजारी अध्यक्ष मौजूद थे।
इस अवसर पर हमारे परिक्षेत्र सामान्य प्रभाग महिला प्रभाग, युवा प्रभाग के समस्त पदाधिकारी, सगा समाज, बालवृंद ने संयुक्त रूप से ढोल नगाड़ों, गीत-संगीत के साथ नाचते-थिरकते हुए होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी व सगा समाज को परिक्षेत्र पिनकापार की ओर से बधाई व धन्यवाद दिया। आयोजन में परिक्षेत्र पिनकापार उपाध्यक्ष अशोक मरकाम, साधू राम नेताम, रमेश नेटी, चैनिंग नेताम आदि मौजूद रहे।
अनूपपुर. कलेक्टर हर्षल पंचोली के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी श्री कमलेश पुरी ने…
अनूपपुर. जिला चिकित्सालय अनूपपुर में एस.वी. सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, शहडोल तथा जिला चिकित्सालय…
भोपाल. 17 एवं 20 जुलाई को नगर निगम भोपाल द्वारा आवासीय परिसरों में संचालित व्यावसायिक…
फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण :…
जबलपुर बदहाल रोड के बावजूद टोल वसूली पर जबलपुर हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। इस…
अंबिकापुर. अंबिकापुर के टिहरी जंगल में 9वीं कक्षा के छात्र की बेरहमी से हत्या कर…