CG : NGO और पुलिस ने रायपुर के फैक्ट्री-कारखानों में दी दबिश, 7 बाल मजदूरों का रेस्क्यू …

रायपुर। राजधानी के औद्योगिक क्षेत्रों में नाबालिगों को बंधक बनाकर काम कराने वाले कारोबारियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। उरला, सिलतरा और खमतराई इलाके के फैक्ट्री- कारखानों में दबिश देकर एनजीओ और पुलिस की संयुक्त टीम ने 7 नाबालिग बच्चों को बाल श्रम की दलदल से बाहर निकाला है। ये मासूम अपनी उम्र के विपरीत भारी मशीनों और खतरनाक रसायनों के बीच मजदूरी कर रहे थे। जिन संस्थानों में रेड मारी गई उनका नाम पुलिस द्वारा सोनी प्लाईवुड इंडस्ट्री, शैमरॉक ओवरशिष प्राइवेट लिमिटेड, इद्राक्षी पाली प्लास्टर एलएलपी प्लांट और सन लाजिस्टिक एंड डिस्ट्रीब्यूटर बताया जा रहा है। पुलिस कंपनी संचालक और सेमरॉक ओवरशिष प्राइवेट लिमिटेड में नाबालिग से काम करवा रहे ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

एसोसिएशन फार वालेंट्री एक्शन छत्तीसगढ़ एनजीओ के रायपुर समन्वय विपिन ठाकुर ने बताया, कि उरला, सिलतरा और खमतराई इलाके में संचालित कंपनियों के प्रबंधन और ठेकेदारों द्वारा नाबालिगों बच्चों से काम करवाने की शिकायतें मिली रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों पर पुलिस को सूचना देकर चार फर्मों की कंपनियों और कारखानों में रेड मारी और उरला इलाके से तीन और खमतराई इलाके से चार नाबालिगों का रेस्क्यू किया। इन नाबालिगों से उद्योगों, बेकरियों में काम करवाया जा रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी रिपोर्ट भेजी गई है।

kgnews

Recent Posts

एमपी को रेलवे की बड़ी सौगात, 5 अगस्त से दौड़ेगी 23 कोच वाली स्पेशल ट्रेन

एमपी को रेलवे की बड़ी सौगात, 5 अगस्त से दौड़ेगी 23 कोच वाली स्पेशल ट्रेन

छतरपुर  बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास और यहां के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते…

16 minutes ago
EPFO का बड़ा फैसला, डिफाल्टर कंपनियों को ब्याज में राहत, कर्मचारियों को जल्द मिलेगा अटका PF

EPFO का बड़ा फैसला, डिफाल्टर कंपनियों को ब्याज में राहत, कर्मचारियों को जल्द मिलेगा अटका PF

ग्वालियर. एंप्लायीज प्राविडेंट फंड आर्गनाइजेशन ने भविष्य निधि अंशदान में कंपनियों की ओर से की…

26 minutes ago
मोदी की गारंटी, सुशासन की नीति और जनकल्याण की प्रतिबद्धता से बदल रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मोदी की गारंटी, सुशासन की नीति और जनकल्याण की प्रतिबद्धता से बदल रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के…

26 minutes ago
रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश

रक्षाबंधन पर बिखरेगा हरियाली का संदेश

रायपुर रक्षाबंधन पर केवल भाई-बहन का प्रेम ही नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण…

31 minutes ago
पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

रायपुर पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मानपीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह…

31 minutes ago
शिक्षा के क्षेत्र में सुकमा की नई उड़ान

शिक्षा के क्षेत्र में सुकमा की नई उड़ान

रायपुर  सुकमा जिले के दूरस्थ और ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत…

41 minutes ago