राजनांदगांव | होली पर्व के अवसर पर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए बसंतपुर थाना पुलिस द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्था की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है। इस मौके पर बसंतपुर थाना क्षेत्र के सभी वार्ड के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उनके द्वारा थाना प्रभारी एवं उनकी पूरी टीम को त्योहार के दौरान लगातार गश्त, सतर्क निगरानी और प्रभावी सुरक्षा प्रबंध करने पर धन्यवाद प्रेषित किया गया।

उनके और उनके टीम द्वारा सतर्क निगरानी और लगातार गश्त के कारण क्षेत्र में होली का पर्व शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बसंतपुर थाना की सक्रियता से नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा मिला। इस दौरान पार्षद दुरेंद्र साहू, सेवक उइके, सतीश साहू, अरुण साहू, विजय राय, आलोक श्रोती सभी ने थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिस स्टाफ को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार की सेवा भावना बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *