राजनांदगांव , डोंगरगांव में 22 मार्च को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर आयोजन स्थल का निरीक्षण किया गया। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू के नेतृत्व में डोंगरगांव जनपद पंचायत के पास स्थित फुटबॉल मैदान में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया। इस दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, मंच, बैठक व्यवस्था, शोभायात्रा मार्ग तथा सामूहिक विवाह के आयोजन से संबंधित तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। भक्त माता कर्मा की जयंती इस बार डोंगरगांव में आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर सामूहिक आदर्श विवाह भी आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन की स्वीकृति मिली है।

निरीक्षण के दौरान जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू, महामंत्री नीलमणी साहू, तहसील अध्यक्ष शिवराम साहू, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र साहू, कोमल साहू, रामादिन साहू, भावभूति साहू सहित परिक्षेत्र अध्यक्ष कोशल साहू, भुवन साहू, धरमूराम साहू, नवल किशोर साहू और युगल किशोर साहू सहित समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। साहू सदन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू की अध्यक्षता में एवं जिला अध्यक्ष भागवत साहू सहित अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में एक आवश्यक तैयारी बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में आगामी 22 मार्च को होने वाले माता कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और समाज की व्यापक भागीदारी पर चर्चा

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *