CG : जगदलपुर नगर निगम के वार्ड-16 में उपचुनाव की घोषणा

निर्वाचन आयोग ने जारी किया मतदाता सूची पुनरीक्षण का विस्तृत कार्यक्रम. 

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के नगरीय निकायों में रिक्त पदों को भरने की दिशा में कदम उठाते हुए निर्वाचन प्रक्रिया का बिगुल फूंक दिया है। इसी क्रम में बस्तर जिले के अंतर्गत नगर पालिक निगम जगदलपुर के इंदिरा गांधी वार्ड (वार्ड क्रमांक 16) में रिक्त पद के लिए उपचुनाव 2026 की घोषणा की गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बस्तर द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार इस उपचुनाव के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु 1 अप्रैल 2026 को संदर्भ तिथि निर्धारित किया गया है, जिसके आधार पर ही मतदाताओं की पात्रता तय की जाएगी।

निर्वाचन की तैयारियों को गति देते हुए प्रशासन ने दो चरणों में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। प्रथम चरण के अंतर्गत आगामी 23 मार्च 2026 तक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति और कर्मचारियों का चयन पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके पश्चात विधानसभा की वर्तमान मतदाता सूची से वार्डवार नामों को पृथक करने और सॉफ्टवेयर के माध्यम से मतदाताओं को उनके संबंधित भाग में शिफ्ट करने का कार्य 2 अप्रैल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। तैयारियों के इसी क्रम में 9 अप्रैल 2026 को निर्वाचक नामावली का मुद्रण कर इसे संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।

चुनाव प्रक्रिया के दूसरे और सबसे महत्वपूर्ण चरण में 13 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा, जिसके बाद आम नागरिक और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल सूची का अवलोकन कर सकेंगे। यदि किसी मतदाता का नाम सूची में छूट गया है या उसमें कोई त्रुटि है, तो वे 20 अप्रैल की दोपहर 3 बजे तक अपनी दावे और आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रशासन द्वारा इन प्राप्त आपत्तियों का निराकरण 23 अप्रैल 2026 तक सुनिश्चित किया जाएगा, जिसके उपरांत सभी संशोधनों को समाहित करते हुए 5 मई को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन शाखा ने आयुक्त नगर निगम जगदलपुर और स्थानीय राजस्व अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

2 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

2 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

2 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

2 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

2 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

2 hours ago