CG : बास्तानार की 34 पंचायतों में जिला प्रशासन की जन चौपाल

अधिकारियों ने धरातल पर मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा

जगदलपुर, बस्तर जिला प्रशासन द्वारा जन समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को बास्तानार विकासखंड में जन चौपाल का व्यापक आयोजन किया गया। लोहंडीगुड़ा और बकावंड विकासखंडों की सफलता के बाद, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशानुसार आज सुबह 10 बजे से ही बास्तानार की सभी 34 ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारियों ने मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया। इस अभियान के तहत अनुविभागीय दण्डाधिकारी शंकर लाल सिन्हा ने राजस्व और जनपद पंचायत के अधिकारियों के साथ मिलकर विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की सघन समीक्षा की। इस अवसर पर तहसीलदार और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने मैदानी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गांवों के स्कूलों, आंगनबाड़ियों, उचित मूल्य की दुकानों और स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर वहां दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता को बारीकी से परखा। इस दौरान प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, हर घर नल-जल मिशन, राष्ट्रीय टीकाकरण और मध्यान्ह भोजन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति देखी गई। केंद्रों में दवाइयों की उपलब्धता और साफ-सफाई के मानकों का भी विशेष जायजा लिया गया। व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाने के लिए दोपहर 02रू00 बजे पंचायत नोडल अधिकारियों ने सीधे ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित किया। ग्राम पंचायत भवनों में आयोजित इस चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिससे प्रशासन को जमीनी स्तर की चुनौतियों को सीधे समझने का अवसर मिला।

दिन भर चले इस सघन निरीक्षण और जन संवाद के पश्चात शाम 04.30 बजे जनपद पंचायत मुख्यालय में अनुविभागीय दण्डाधिकारी शंकर लाल सिन्हा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सहित सभी नोडल अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रही, जहाँ उन्होंने अपने आवंटित क्षेत्रों से प्राप्त फीडबैक और निरीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए और सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे परिचर्चा के उपरांत अपनी विस्तृत रिपोर्ट जिला पंचायत की शिकायत शाखा में अनिवार्य रूप से जमा करें। बास्तानार में आयोजित इस जन चौपाल ने न केवल शासन की योजनाओं को गति दी है, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच सीधा सेतु स्थापित करने का कार्य भी किया है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : सार्वजनिक व खाली स्थानों पर हरियाली बढ़ाने लगाए गए पौधे…

राजनांदगांव : सार्वजनिक व खाली स्थानों पर हरियाली बढ़ाने लगाए गए पौधे…

राजनांदगांव | आर्ट ऑफ गिविंग के 13वें स्थापना दिवस पर शहर में पर्यावरण संरक्षण का…

9 minutes ago
CG : आंधी-तूफान का अलर्ट नारायणपुर, धमतरी, गरियाबंद, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर और कोंडागांव में …

CG : आंधी-तूफान का अलर्ट नारायणपुर, धमतरी, गरियाबंद, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर और कोंडागांव में …

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में 44-45 डिग्री वाली गर्मी और हीटवेव का कहर जारी…

10 minutes ago
राजनांदगांव : जनगणना के लिए बंद मिले घरों में दोबारा पहुंचेंगे प्रगणक….

राजनांदगांव : जनगणना के लिए बंद मिले घरों में दोबारा पहुंचेंगे प्रगणक….

राजनांदगांव , जिले में जनगणना का कार्य निर्धारित समय से सप्ताह भर पहले पूरा कर…

18 minutes ago
CG : रायपुर निगम में एमआईसी की बैठक आज …

CG : रायपुर निगम में एमआईसी की बैठक आज …

रायपुर. महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में रायपुर नगर निगम के मेयर इन काउंसिल की…

26 minutes ago
राजनांदगांव : कन्हापुरी-जंगलेसर सड़क उखड़ गई बारिश में लोगों की बढ़ेगी मुसीबत…

राजनांदगांव : कन्हापुरी-जंगलेसर सड़क उखड़ गई बारिश में लोगों की बढ़ेगी मुसीबत…

राजनांदगांव | कन्हापुरी से जंगलेसर को जाने वाली सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है।…

30 minutes ago
CG : 10 करोड़ का नुकसान, तेंदूपत्ता गोदाम में लगी आग ….

CG : 10 करोड़ का नुकसान, तेंदूपत्ता गोदाम में लगी आग ….

बीजापुर. बीजापुर जिले के ईटपाल स्थित निजी तेंदूपत्ता गोदाम में लगी भीषण आग ने बड़ा…

36 minutes ago