धमतरी , औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कुरूद में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत संचालित लाईट व्हीकल ड्राईवर प्रशिक्षण के लिए एक प्रशिक्षक की जरूरत है। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि इसके लिए 18 से 45 वर्ष तक की आयु के इच्छुक आवेदक आगामी 27 मार्च तक अपना बायोडाटा के साथ आवेदन आईटीआई कुरूद में जमा कर सकते हैं।

आवेदक को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 वीं उत्तीर्ण तथा भारी वाहन चालक का 11 वीं कक्षा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण एवं ड्राइवर कम मैकेनिक अथवा मैकेनिक मोटर व्हीकल कोर्स में आईटीआई उत्तीर्ण प्रमाण पत्र या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, आटोमोबाईल इंजीनियरिंग या समतुल्य संकाय में उपाधि उत्तीर्ण के साथ लाईट मोटर यान का वैध लाइसेंस अनिवार्य है। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *