कवर्धा। जिले के लालपुर नर्सरी के पास हुए डांस टीचर हत्याकांड में करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। इसी वजह से अब पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा करनी पड़ी है।
दरअसल यह मामला 19 जनवरी 2026 को सामने आया था, जब लालपुर नर्सरी के पास सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया गया था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के गले और पेट पर चाकू से किए गए कई गहरे वार के निशान मिले थे, जिससे युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। .
जांच के दौरान मृतक की पहचान 27 वर्षीय सत्यमदास मानिकपुरी, निवासी वार्ड नंबर 26 घोठिया रोड कवर्धा के रूप में हुई। वह पेशे से डांस टीचर था और घटना से पहले शनिवार रात से लापता था।
मामले में थाना कवर्धा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, लेकिन घटना के दो माह बाद भी आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से पुलिस पर सवाल भी उठ रहे हैं। अब इस मामले में एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने आरोपी की जानकारी देने या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
रायपुर । सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को समर्पित दो दिवसीय रामगढ़…
सुकमा । राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का भव्य एवं विधिवत शुभारंभ कलेक्टर श्री अमित…
कोरबा। कटघोरा वन मंडल में अपना स्थायी ठिकाना बना चुके हाथियों का आतंक लगातार बढ़ते…
हरित विकास, निवेश और रोजगार... इसी दिशा में आगे बढ़ रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री…
रायपुर : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक…
जगदलपुर. जिला अस्पताल सोमवार सुबह करीब चार घंटे तक बिजली संकट से जूझता रहा. इमरजेंसी…