राजनांदगांव तुमड़ीबोड़ | तुमड़ीबोड़ सहित आसपास के गांवों में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा ग्रामवासियों के साथ मिलकर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हिन्दू नववर्ष मनाने की तैयारी की जा रही है। हिन्दू नववर्ष 19 मार्च को मां शीतला मंदिर प्रांगण में पूजा आरती के साथ बाइक रैली, शोभायात्रा, बाइक रैली तुमड़ीबोड़ से निकाली जाएगी।

यह यात्रा नाथूनवागांव, कोहका, ढाबा, रेंगाकठेरा, मूंदगांव, बोदेला, पेटेश्री, झीटिया, बांकल, राजाभानपुरी, आलीखूंटा, आरगांव, कोपेडीह, खैरी, मचानपार से होते हुए वापस तुमड़ीबोड़ आकर समाप्त होगी। इसके बाद ग्राम के श्रीराम मंदिर में पूजा आरती करने के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व समस्त ग्रामवासी जुटे हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *