राजनांदगांव | ग्राम तुमड़ीबोड़ में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की जयंती मनाई जाएगी। यह जयंती समारोह 15 मार्च को पापमोचिनी एकादशी के दिन मनाई जाएगी। जयंती मनाने की तैयारी भी समाज द्वारा की जा रही है। इस समारोह के मुख्य अतिथि डोंगरगांव क्षेत्र के विधायक दलेश्वर साहू रहेंगे। सुबह 10 बजे कलश शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी।
