राजनांदगांव | शिवनाथ वार्ड 51 हल्दी में 15 मार्च को पापमोचिनी एकादशी को भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती, सम्मान समारोह व भंडारा का आयोजन रखा गया है। कलश शोभा यात्रा सुबह 8 बजे, ध्वजारोहण एवं भक्त मां कर्मा की आरती पूजा दोपहर 1.30 बजे, अतिथि सत्कार 2 बजे, सम्मान समारोह 2.30 बजे, प्रसाद वितरण 3.30 बजे, महाप्रसादी भण्डारा शाम 6 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेश साहू नगर अध्यक्ष साहू समाज राजनांदगांव, प्रमुख अतिथि चन्द्रशेखर साहू तहसील अध्यक्ष, भरत साहू मंडल अध्यक्ष, नरेन्द्र साहू, चन्द्रकृत साहू वार्ड पार्षद होंगे। उक्त जानकारी चन्द्रकृत साहू नगर ईकाई अध्यक्ष, खेमूराम साहू आदि मौजूद रहेंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *