मुख्यमंत्री ने कलेक्टरो को बांधों और नदियों के जल स्तर की सतत निगरानी के दिए निर्देश

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों से कहा है कि बारिश के मौसम में बांध और नदियों एवं नालों के जल स्तर की सतत निगरानी करवाए तथा मौसम विभाग से समन्वय स्थापित कर मौसम  रिपोर्ट लेकर बाढ़ आदि से बचाव की कार्य योजना बनाएं। उन्होंने निर्देश दिए  कि बारिश के मौसम में सड़कों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दें जहां सड़कों की मरम्मत की जरूरत है वहां की सड़कों का मरम्मत भी कराए।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार की देर रात्रि विकास पर्व के अंतर्गत अभी तक हुए गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की जिलेवार समीक्षा की तथा सभी कमिश्नरो, कलेक्टरो को आवश्यक निर्देश दिए।  समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मूंग खरीदी कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश के जिन जिलों में मूंग की खरीदी चल रही है वहां के किसानों को कोई दिक्कत ना हो। यह सभी कलेक्टर सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए  कि मूंग खरीदी के कार्य को अति गंभीरता से लें। इस कार्य में किसी भी प्रकार का गतिरोध न हो यह सभी कलेक्टर सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 32 जिलों में मूंग उड़द के उपार्जन का कार्य प्रगति पर है। किसानों को समय पर राशि का भुगतान किया जा रहा है।  मुख्यमंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कलेक्टर सुनिश्चित करें कि खनिज मद के कार्य समय पर प्रारंभ हो जाएं। खनिज मद  के कार्यों को प्राथमिकता के  साथ प्रारंभ कराएं।  वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने लाडली बहना सेना के गठन की भी समीक्षा की।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : ग्रामीण हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा …

CG : ग्रामीण हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा …

रायगढ़। जिले में ग्रामीण को बिजली के खंभे से बांधकर हाथ, मुक्कों और डंडों से…

4 minutes ago
CG : बिलासपुर पुलिस का जवान सस्पेंड, पेट्रोल पंप में मारपीट का आरोप …

CG : बिलासपुर पुलिस का जवान सस्पेंड, पेट्रोल पंप में मारपीट का आरोप …

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत पेट्रोल पंप में बाइक से टक्कर लगने के विवाद को…

9 minutes ago
CG : शपथ-पत्र बनाया AI से, चीफ जस्टिस ने सिम्स मैनेजमेंट को लगाई फटकार …

CG : शपथ-पत्र बनाया AI से, चीफ जस्टिस ने सिम्स मैनेजमेंट को लगाई फटकार …

बिलासपुर। CIMS (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) की खराब व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर…

12 minutes ago
110 साल पुराने सबूत पेश किए’! मंत्री प्रतिमा बागरी बोलीं- मेरा जाति प्रमाण पत्र सही, अब जांच समिति के फैसले का इंतजार

110 साल पुराने सबूत पेश किए’! मंत्री प्रतिमा बागरी बोलीं- मेरा जाति प्रमाण पत्र सही, अब जांच समिति के फैसले का इंतजार

भोपाल  मध्य प्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने मंगलवार को अपने अनुसूचित जाति (एससी)…

22 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 जिला पंचायत CEO के तबादले, एक्का को SUDA का अतिरिक्त प्रभार

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 जिला पंचायत CEO के तबादले, एक्का को SUDA का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए…

35 minutes ago
CG : केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान को विजय शर्मा ने लिखा पत्र …

CG : केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान को विजय शर्मा ने लिखा पत्र …

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास…

37 minutes ago