विकास पर्व जनकल्याण और खुशहाली लेकर आया है : मंत्री डंग

भोपाल .
विकास पर्व के दौरान नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में 40 करोड़ 01 लाख 92 हजार के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। उन्होंने ग्राम सालरी में 1 करोड़ 22 लाख 93 हजार से निर्मित सालरी से नई आबादी सड़क मार्ग, ग्राम चंदवासा का खेड़ा में 2 करोड़ 90 लाख 51 हजार की लागत से निर्मित चंदवासा से चंदवासा खेड़ा सड़क मार्ग का लोकार्पण और ग्राम खेरखेड़ी में 2 करोड़ 74 लाख 39 हजार रुपए की लागत से निर्मित खेरखेड़ी से बोरखेड़ी रेडका मार्ग का भूमि पूजन किया। ग्राम चंदवासा में 33 करोड़ 14 लाख 9 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सीएम राईज स्कूल निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

मंत्री डंग ने कहा की विकास पर्व जनकल्याण और खुशहाली लेकर आया है। विकास पर्व प्रदेश सरकार की योजनाओं से हुए जन कल्याण और खुशहाली का पर्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल निर्देशन में पूरा मध्यप्रदेश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। पहले समय में पूरे प्रदेश का बजट बहुत कम हुआ करता था। अब की सरकार ने जनता के कल्याण और विकास के लिये बढ़ाकर अरबों रूपये का बजट किया है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदली है। लोगों की आय भी बढ़ी है। आज मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय पहले की तुलना में काफी आगे बढ़ चुकी है। यह लगातार विकास के कारण हुआ है। डंग ने आज सुवासरा से ग्राम गुराडिया कला तक निर्मित होने वाले 19 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमि-पूजन भी किया।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

2 hours ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

2 hours ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

2 hours ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

3 hours ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

3 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

3 hours ago