राजनांदगांव , दुर्ग विश्व विद्यालय की पीजी वार्षिक परीक्षा शुरू होने वाली है। लेकिन शहर के किसी भी कॉलेज में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया। विश्व विद्यालय का नियम है कि जिस कॉलेज में पीजी के विषय संचालित है उसी विषय के छात्र उसी कॉलेज में प्राइवेट की परीक्षा दे सकेंगे। दिग्विजय कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षा जारी होने के कारण वहां प्राइवेट परीक्षा का केंद्र नहीं बनाया जाएगा। कमला कॉलेज सिर्फ छात्राओं के लिए है। साइंस कॉलेज में पीजी के गिने चुने विषय होने से विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ी हुई है। शहर से बाहर परीक्षा केंद्र में जाकर परीक्षा देने में इस कड़े नियमों कि वजह से छात्र छात्राओं का रुझान पीजी परीक्षा में कम हो गया है।

ऐसे छात्र जो परीक्षा देने को तैयार है वो मानसिक तौर पर परेशान हो रहे हैं। एनएसयूआई के प्रदेश महा सचिव राजा यादव ने बताया कि जिला प्रशासन मामले में हस्तक्षेप करें, यूनिवर्सिटी से मांग करे तो राजनांदगांव शहर में परीक्षा केंद्र ओपन करें तो विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। दूसरा विकल्प कॉलेजों में पीजी का विषय शुरू करें तो विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। शहर के साइंस कॉलेज में पीजी के विषय संचालित होने की संभावना है। वित्त विभाग से हरी झंडी मिलती हैं तो इसी सत्र में शुरुआत हो सकती है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *