CG : मंदिर के पास शराब बेच रही महिला गिरफ्तार …

धमतरी। पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थ, गांजा, अवैध शराब एवं शराब पिलाने वाले तथा शराब पिलाने के संसाधन उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिजनापुरी निवासी एक महिला बोडरा चण्डी मंदिर के पास दो थैलों में अवैध शराब लेकर डाही जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना कुरूद पुलिस द्वारा हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ मुखबिर के बताए स्थान ग्राम बोडरा चण्डी मंदिर के पास पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए की महिला को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम चंद्रिका बाई मरकाम उर्फ जंगलहीन पति भुवनेश्वर मरकाम, उम्र 52 वर्ष, निवासी डाही बाजार चौक के पास, थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.) बताया। मौके पर गवाहों के समक्ष आरोपीया एवं उसके सामान की तलाशी लेने पर महिला के पास से दो थैले बरामद हुए।

एक थैले में 25 पौवा देशी प्लेन शराब (सीलबंद) तथा दूसरे थैले में 28 पौवा देशी मसाला शराब (सीलबंद) एवं नगदी रकम 2200/- रुपये बरामद हुई। शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपीया के कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैला में 25 पौवा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 4.500 लीटर, कीमती लगभग 2000/- रुपये एक हरा-पीला रंग की प्लास्टिक थैला में 28 पौवा देशी मसाला शराब (प्रत्येक 180 एमएल) कुल 5.040 लीटर, कीमती लगभग 2800/- रुपये इस प्रकार कुल 9.540 लीटर अवैध देशी शराब (कीमत लगभग 4800/- रुपये) एवं नगदी रकम 2200/- रुपये, कुल जुमला 7000/- रुपये गवाहों के समक्ष मौके पर जब्त किया गया। उक्त कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 73/26 पंजीबद्ध कर आरोपीया को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

7 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

7 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

7 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

8 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

8 hours ago