रायपुर। बारहवीं के हिंदी विषय का पेपर लीक के कथित आरोप की जाँच के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पुलिस और साइबर सेल में एफ़ आई आर दर्ज कराई है. बता दें कि NSUI का दावा है कि जो प्रश्न उस व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा किए गए थे. वही सवाल अगले दिन 14 मार्च को आयोजित हिंदी के प्रश्नपत्र में लगभग उसी क्रम में पूछे गए. संगठन का कहना है कि इससे स्पष्ट होता है कि परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो चुका था, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं. इस मामले को लेकर NSUI के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचकर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय का घेराव भी किया. संगठन ने मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि यह पता चल सके कि प्रश्नपत्र लीक होने के पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं.
रायपुर । सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को समर्पित दो दिवसीय रामगढ़…
सुकमा । राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का भव्य एवं विधिवत शुभारंभ कलेक्टर श्री अमित…
कोरबा। कटघोरा वन मंडल में अपना स्थायी ठिकाना बना चुके हाथियों का आतंक लगातार बढ़ते…
हरित विकास, निवेश और रोजगार... इसी दिशा में आगे बढ़ रही हमारी सरकार : मुख्यमंत्री…
रायपुर : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक…
जगदलपुर. जिला अस्पताल सोमवार सुबह करीब चार घंटे तक बिजली संकट से जूझता रहा. इमरजेंसी…