बिलासपुर। एक लावारिस गाड़ी से पुलिस ने 40 किलो गांजा बरामद किया है। मेला ग्राउंड पर एक गाड़ी पिछले दो दिन से लावारिस हालत में खड़ी थी। इसमें चैंबर बनाकर गांजा को छिपाकर रखा गया था।
लोगों को दुर्गंध आई, तब इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि, रविवार को सकरी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भरनी के मेला ग्राउंड में पेंडारी मोड़ के पास एक वाहन पिछले दो दिनों से लावारिस हालत में खड़ी है। जिसमें से मादक पदार्थ गांजा की दुर्गंध भी आ रही है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वाहन की जांच शुरू की।
जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 29 A 3487 (टाटा Ace) से गांजा जैसी तेज गंध आने पर लगी, तब पुलिस ने बारीकी से तलाशी ली। जांच के दौरान पता चला कि वाहन के नीचे विशेष रूप से चैंबर बनाकर उसमें गांजा छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन से करीब 40 किलो गांजा बरामद कर लिया और वाहन को भी जब्त कर लिया है।
मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर पुलिस तस्करों की तलाश में जुट गई है। सीएसपी निमितेश सिंह के अनुसार पुलिस ने करीब 25 लाख 20 हजार रुपए का माल बरामद किया है।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…