राजनांदगांव , राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पात्र किशोरियों ने उत्साहपूर्वक एचपीवी वैक्सीन लगवाई। टीकाकरण के बाद बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए केन्द्र एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है, जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इससे आने वाली पीढिय़ों को गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद मिलेगी। एचपीवी टीकाकरण महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए महत्वपूर्ण है। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे सभी किशोरियां पात्र होंगी, जिन्होंने अपना 14वां जन्मदिन मना लिया है, किंतु अभी 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है। शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में एचपीवी टीकाकरण निशुल्क उपलब्ध रहेगा। अभिभावक अपनी पात्र किशोरियों का पंजीकरण युवीन पोर्टल के माध्यम से करा सकते हैं। कलेक्टर यादव ने बच्चों से चर्चा भी की।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *