संत रविदास महाराज जी के मंदिर के लिये सुरखी विधानसभा के हर गाँव से एकत्रित की जायेगी एक मुट्ठी मिट्टी : मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

100 करोड़ की लागत से सागर में बनेगा संत रविदास जी का मंदिर
राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने संत रविदास महाराज की शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर ली बैठक

भोपाल

सागर में संत रविदास जी महाराज के 100 करोड़ की लागत से बनने वाले भव्य मंदिर का 12 अगस्त को भूमि-पूजन किया जायेगा। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र में एक अगस्त से संत रविदास जी महाराज की निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को समीक्षा बैठक की। इसमें सुरखी विधानसभा क्षेत्र के अनुसूजाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग, महिला मंडल मोर्चा सहित के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी और शक्ति केन्द्र प्रभारी उपस्थित थे।

मंदिर के लिए एकत्र होगी सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर एक गाँव की मिट्टी

राजस्व एवं परिवहन मंत्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में संत, महात्माओं और उनके अनुयाइयों को सम्मान देने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी है। शोभायात्रा से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गाँव की मिट्टी एकत्रित कर संत रविदास जी महाराज के मंदिर के लिये समर्पित की जायेगी, जिससे सुरखी विधानसभा क्षेत्र का योगदान, श्रद्धा, प्रेम और आस्था मंदिर में हमेशा समाहित रहे। भूमि-पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान सहित मंत्री एवं वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे। इससे पूर्व सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गाँव में संत रविदास जी महाराज की शोभायात्रा निकाली जायेगी। यह शोभायात्रा सुरखी विधानसभा क्षेत्र के पाँचों मंडलों में एक साथ निकाली जायेगी।

मंत्री राजपूत ने कहा कि शोभायात्रा भव्यता से निकाली जायेगी, जिसमें सभी लोग शामिल होंगे। संत रविदास जी का व्यक्तित्व, उनके विचार किसी समाज विशेष की परिधि में नहीं बाँधे जा सकते, उनके विचारों एवं कार्यों ने विश्व का कल्याण किया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि शोभायात्रा पाँचों मंडलों में एक साथ निकाली जायेगी, जो हर गाँव पहुँचेगी। सुरखी, बिलहरा, राहतगढ़, सीहोरा, जैसीनगर मंडल क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी शक्ति केन्द्रों में शोभायात्रा एक अगस्त से प्रारंभ होगी।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

CG : सुरक्षा गार्ड पर हमला, विशाल मेगा मार्ट के पार्किंग साइड में वारदात …

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…

3 minutes ago
CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

CG : पक्षियों पर आसमानी बिजली गिरी, 6 की मौत …

कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…

10 minutes ago
CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

CG : शराबियों का सेफ अड्डा बना स्कूल, टूटे कांच से बच्चा घायल …

धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…

15 minutes ago
CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…

35 minutes ago
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया गया आत्मीय स्वागत

महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…

50 minutes ago
जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित कर्मयोगी थे दादा ईश्वरदास रोहाणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

1 hour ago