राज्य सरकार की प्राथमिकता है गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना : मंत्री परमार

भोपाल 

उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने मंगलवार को, भोपाल में मंत्रालय स्थित प्रतिकक्ष में, उच्च शिक्षा विभाग की बैठक लेकर, विभिन्न विभागीय विषयों के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। मंत्री  परमार ने नवीन संकाय, संकाय उन्नयन एवं विधि महाविद्यालय से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

मंत्री  परमार ने नवीन संकाय एवं स्नातकोत्तर कक्षाएं प्रारंभ करने के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री  परमार ने प्रदेश में संचालित शासकीय विधि महाविद्यालयों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा कर निर्देशित किया कि समस्त मानकों की पूर्ति करते हुए बीसीआई से मान्यता प्राप्त करने एवं विश्वविद्यालयो से संबद्धता प्राप्त करने की कार्यवाही आगामी सत्र प्रवेश प्रारंभ होने से पूर्व सुनिश्चित की जाए। इस संबंध में विश्वविद्यालयों से उच्च स्तर पर समन्वय स्थापित कर कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण करने को भी कहा।

मंत्री  परमार ने निर्देशित किया कि जन प्रतिनिधियों से प्राप्त होने वाले प्रस्तावों पर, समय-सीमा में परीक्षण कर प्रावधान अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा प्रगति से अनिवार्यतः अवगत भी कराया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि महाविद्यालय में छात्र संख्या के परिप्रेक्ष्य में स्वीकृत शैक्षणिक पदों का युक्तियुक्तकरण किया जाए एवं प्रस्ताव तैयार कर वित्त विभाग को अनुमति के लिये प्रेषित किया जाए जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हो सके। मंत्री  परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना, राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा  अनुपम राजन सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

राजनांदगांव : श्रीरामलला का आशीर्वाद लेकर लौटे दर्शनार्थियों के डॉ. रमन ने चरण पखारे…

राजनांदगांव : श्रीरामलला का आशीर्वाद लेकर लौटे दर्शनार्थियों के डॉ. रमन ने चरण पखारे…

राजनांदगांव , विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रविवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित…

1 minute ago
राजनांदगांव : शनिदेव धाम परिवार ने पौधों का जन्मोत्सव मनाया…

राजनांदगांव : शनिदेव धाम परिवार ने पौधों का जन्मोत्सव मनाया…

राजनांदगांव | विश्व पर्यावरण दिवस पर शनि देव धाम परिवार ने पहले लगाए गए पौधों…

9 minutes ago
राजनांदगांव : मस्ती की पाठशाला: छत्तीसगढ़ी जुंबा पर थिरका शहर, पुराने खेल भी खेले…

राजनांदगांव : मस्ती की पाठशाला: छत्तीसगढ़ी जुंबा पर थिरका शहर, पुराने खेल भी खेले…

राजनांदगांव , शहर में हर रविवार होने वाली मस्ती की पाठशाला लोगों के लिए स्वस्थ…

11 minutes ago
राजनांदगांव : बैरिकेड के भरोसे पुल, सड़क पर गड्ढे, ज्वाइंट अलग, सरिया बाहर…

राजनांदगांव : बैरिकेड के भरोसे पुल, सड़क पर गड्ढे, ज्वाइंट अलग, सरिया बाहर…

राजनांदगांव| शहर से लगे फरहद बाइपास की हालत लगातार खराब होती जा रही है। बाइपास…

14 minutes ago
राजनांदगांव : रात में सूना रहता स्वास्थ्य केंद्र समय से पहले चले जाते हैं कर्मी…

राजनांदगांव : रात में सूना रहता स्वास्थ्य केंद्र समय से पहले चले जाते हैं कर्मी…

तुमड़ीबोड़ , ग्रामवासियों द्वारा सुशासन तिहार के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्र…

23 minutes ago
बाल कायस्थ प्रतिभाओं का नेतृत्व कमाल: 33 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, नई पीढ़ी को सौंपी जिम्मेदारी

बाल कायस्थ प्रतिभाओं का नेतृत्व कमाल: 33 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, नई पीढ़ी को सौंपी जिम्मेदारी

बाल कायस्थ प्रतिभाओं ने संभाली आयोजन की कमान, 33 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान समाज…

24 minutes ago