अंबागढ़ चौकी , नगर विकास के लिए पिछले एक वर्ष में किए गए कार्यों व उपलब्धियों को नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने सामने रखा। कहा कि हमारी प्राथमिकता लोगों को पीने का पानी पिलाना है। इसलिए इस दिशा में काफी काम किया और आगे भी प्रयास जारी है। जल आवर्धन योजना अंतर्गत 20 किमी. नई पाइप लाइन बिछाया है। इसके अलावा डब्लूटीपी व इंटेकवेल से जुड़े कार्यों में भी गति लाई। इसके अतिरिक्त पानी की समस्या के निराकरण के लिए प्रभावित वार्डों में मेरेगांव, कान्हे, परमेश्वरी नगर, बजरंग चौक, गांधी चौक, पटेल पारा सहित अन्य कई स्थानों में बोर कराकर उसे सीधे पाइप लाइन से जोड़ा है।

मानिकपुरी ने अपनी एक वर्ष के कार्यकाल के बारे में बताया कि 17 मार्च 2025 को नगर की नई सरकार अस्तित्व में आई थी। नपं अध्यक्ष सहित सभी निर्वाचित पार्षदों ने पिछले वर्ष 17 मार्च को शपथ ग्रहण किया। नई परिषद के समक्ष कई चुनौतियां है और मूलभूत समस्याओं के निराकरण की दिशा में आम जनता की काफी अपेक्षाएं है। बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर में साफ सफाई के कार्य में सुधार करना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। नगरवासियों में स्वच्छता के प्रति व्यवहार में परिवर्तन लाने के लिए पिछले एक वर्ष से निरंतर बिना रुके हर सप्ताह एक दिन श्रमदान अभियान चला रहे हैं।

बदलाव के लिए व्यवसायिक व घरेलू सेक्टर में हर घर व हर दुकान को डस्टबीन वितरित कर स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने का आहवान किया है। जिससे नगर की तस्वीर बदली है। शासन को सहयोग करने के लिए यूजर चार्ज अनिवार्य रूप से लागू किया है।

सड़क, सौंदर्यीकरण और नाली के लिए प्रस्ताव भेजा बताया कि हमें नगर में वि​िभन्न विकास कार्यों के लिए राज्य शासन से अधोसंरचना मद से दो करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा नगर में करोड़ों की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। पिछली परिषद में अटल परिसर का निर्माण रुका हुआ था, इसे पूर्ण कराया है। शिवनाथ तट पर स्थित मुक्तिधाम के उन्नयन के लिए हमें शासन से 25 लाख की मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त हमने विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली व सौदर्यीकरण तथा अन्य विकास कार्यों के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा हुआ है।

विकास कार्यों के लिए करोड़ों की जमीन मिली मानिकपुरी ने बताया कि नगरीय निकाय के लिए करोड़ों की जमीन शासन से प्राप्त की है। बताया कि हमें शिवनाथ मुक्तिधाम के समीप एसटीपी निर्माण के लिए एक एकड़ व साप्ताहिक बाजार स्थल से कान्हे जाने वाले मार्ग में रजिया पटवा घर के समीप एसटीपी निर्माण के लिए आधा एकड़ जमीन तथा बस स्टैंड में प्राइम लोकेशन में करोड़ों की लागत वाली लगभग आधा एकड़ जमीन व नई बस स्टैंड में सड़क निर्माण के लिए लगभग 25 डिसमिल जमीन हमें शासन से प्राप्त हुई है। पिछले एक वर्ष में नगर पंचायत की अचल संपत्ति बढ़ाने की दिशा में कार्य हुआ।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *